COPYRIGHT

रविवार, 1 अप्रैल 2012

राम नवमी पर, राम का राजनीतीकरण करने वालों से:-

राम विषय नहीं हैं पाखंडी शोध का,
राम विषय हैं जीवन के उद्बोध का//
राम विषय नहीं हैं सत्ता के उपभोग का,
राम विषय हैं जीवन के प्रबोध का//

राम न मिलते मंदिर में, न माथे पर टीका चंदन से
राम मिलेंगे घोर तपस्या से, मन प्राणों से वंदन से//

जो कहते हैं राम विषय हैं इतिहासों के
कह दो उनसे राम विषय हैं विश्वासों के//
                                                        
-------विवेक